फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It rained intermittently, the weather turned pleasant

रुक-रुककर बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना

Mon, 01 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
It rained intermittently, the weather turned pleasant
रुक-रुककर बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बदरा रुक-रुककर बरस रहे हैं। जिले हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना रहा। बारिश होने के बाद सभी को गर्मी से राहत मिली। जिले में शनिवार देर रात से हो रही बारिश से फसलों को भी लाभ पहुंचा। रविवार को जिले में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में लोगों को बारिश का काफी दिनों से इंतजार था। शनिवार देर रात से बारिश रुक-रुककर पड़ रही है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। रविवार को आसमान में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। हरियाली तीज पर बारिश हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रात में 20 मिलीमीटर और दिन में 22 मिलीमीटर पानी बरसा। कुल मिलाकर रविवार को जिले में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश होने से अब किसानों को सप्ताह भर धान की फसल को पानी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक तरफ जहां बारिश होने से लोगों को लाभ मिला।
विज्ञापन

वहीं कई जगह बारिश आफत बन गई। स्योहारा क्षेत्र में 15 मिनट जमकर बारिश हुई। जिसके चलते शहर के नाले उफन गए। स्योहारा थाने में भी पानी भर गया। बारिश के बाद कई रास्तों में कीचड़ हो गया। हालांकि बारिश होने से किसानों को राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को भी आसमान में बदल छाए रहेंगे। जिसके चलते बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed