फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It rained heavily, people got relief from the heat

Bijnor News: झमाझम हुई बारिश, लोगों की मिली गर्मी से राहत

Tue, 23 Jul 2024 04:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily, people got relief from the heat
-43.4 एमएम बारिश सोमवार को नगीना में दर्ज हुई
विज्ञापन


-29.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान



-23.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय व आसपास करीब 15 दिन बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज बारिस होने से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
नगीना स्थित मौसम व कृषि वेधशाला के अनुसार 43.4 एमएम बारिश व अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों का गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर तक रूक रूक कर बारिश होती रही। बारिश से शहर सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


बारिश थमने पर जाम के हालात

जिला मुख्यालय पर बारिश थमने के बाद सभी लोग अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए। एक साथ अधिक वाहन निकलने से जजी चौराहे से लेकर शास्त्री चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
16 जुलाई- 35- 24.6
17 जुलाई- 34.8- 22.9

18 जुलाई- 35- 23.4
19 जुलाई- 34.8- 24.5
20 जुलाई- 35- 25.2

21 जुलाई- 34.8- 24.5

22 जुलाई- 29.6- 23.5
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed