फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issues of development of the district before the Chief Minister

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने रखे जिले के विकास के मुद्दे

Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Issues of development of the district before the Chief Minister
मुख्यमंत्री के सामने रखे जिले के विकास के मुद्दे
विज्ञापन

बिजनौर। मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा संगठन के साथ हुई बैठक के दौरान जिले के नेताओं ने विकास के मुद्दे उठाए। परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने महात्मा विदुर के नाम से जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने, बढ़ापुर क्षेत्र के अमानगढ़ रेंज को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की तो जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने विदुर कुटी पर फिर से गंगा को लाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि महात्मा विदुर का बड़ा नाम है। उनके नाम पर वह कुछ करेंगे।
मुरादाबाद में शनिवार को मुख्यमंत्री भाजपा के संगठन की बैठक ले रहे थे। बैठक में जिले के मंत्री, विधायक के अलावा संगठन के लोग थे। बैठक में सभी विधायक व नेताओं ने अपने क्षेत्र के विकास का मुद्दा रखा। कुछ नेताओं ने अधिकारियों के व्यवहार में सुधार नहीं आने की शिकायत की।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने मुख्यमंत्री से बिजनौर में महात्मा विदुर के नाम से केंद्रीय विश्वविद्यालय बनवाने की मांग की। कहा कि विश्वविद्यालय का एक कैंपस विदुर कुटी, एक हस्तिनापर व एक शुक्रताल में बने। बिजनौर में मेडिकल कालेज बनवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि अमानगढ़ रेंज के बढ़ापुर वन क्षेत्र में तमाम वन्य जीव हैं। इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा विदुर का बड़ा नाम है। वह उनके नाम पर कुछ जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री से कहा कि महात्मा विदुर की कुटी को महाभारत सर्किट में शामिल किया जाए। गंगा की धारा को विदुरकुटी पर लाया जाए। विदुर कुटी पर बिना गंगा के कुछ भी कर ले वह ठीक नहीं रहेगा। विदुर कुटी बिना गंगा के अधूरी हैं। अन्य नेताओं ने भी तमाम विकास के मामले मुख्यमंत्री के सामने रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed