फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issue of saving crops from shadow animals in Panchayat of farmers

बिजनौर: अफजलगढ़ - पंचायत में छाया पशुओं से फसलों को बचाने का मुद्दा

Thu, 09 Feb 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Issue of saving crops from shadow animals in Panchayat of farmers
- भाकियू अराजनैतिक से जुडे़ किसानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/हल्दौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत हुई। जिसमें बेसहारा, जंगली पशुओं से फसलों को बचाने सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। बाद में किसानों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
ब्लाॅक में हुई पंचायत में किसानों ने मोहम्मद अलीपुर पट्टाघाट व रानी नांगल की बंद पड़ी खतौनी खुलवाई जाने, बिजली के बिलों में हो रही गड़बड़ी पर अंकुश लगाने, विगत 60 वर्षों से कृषि कार्य कर रहे किसानों के नाम खतौनी में सम्मिलित किए जाने, जंगली जानवरों की ओर से किए गए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने पर विचार-विमर्श किया। पंचायत में ब्लाॅक अध्यक्ष महल सिंह, प्रेम कुमार, रणजीत सिंह, शिवकुमार, उदयवीर सिंह, महेश कुमार, रूपचंद्र व सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, हल्दौर में हुई बैठक में 15 मार्च को मेरठ में होने वाली पंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान हुकुम सिंह, शंकर सिंह, शुभम चौधरी, सूरज सिंह, शोभित कुमार, जितेंद्र कुमार, अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


450 रुपये प्रति क्विंटल मांगा गन्ने का भाव
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने, शीघ्र गोशाला निर्माण कराने, गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, नगीना कोतवाली देहात मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठी ने कहा कि बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अभी तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। बैठक में पहुंचे खंड विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पांच गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें से एक गोशाला इस्माइलपुर थमी में पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। बैठक में नमेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, सगीर अहमद, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे।


किसानों ने लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
किरतपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की प्रधान मोहम्मद अजमईन की अध्यक्षता और हितेष के संचालन में बैठक हुई, जिसमें किसानों ने कहा कि शासन स्तर से एनएचएआई की ओर से अंडरपास निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इतना समय बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया। इस मामले में 13 फरवरी को नजीबाबाद एसडीएम से मिलने का निर्णय लिया। ब्लाॅक अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने कहा कि 18 फरवरी से पुन: अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed