फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Irrigation workers boycotted

सिंचाई कर्मियों का नारेबाजी कर कार्य बहिष्कार

Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Irrigation workers boycotted
कालागढ़ की नई कालोनी में सिंचाई भवन के सामने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करते कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
सिंचाई कर्मियों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के कार्यालयों के लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के बैनर तले एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्मिक के कार्यालय में अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

सोमवार को कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध परियोजना के कार्यालयों में नियुक्त लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर सिंचाई भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्मिक के कार्यालय में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोप लगाए। कहा कि 24 मई से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की आठ सूत्री मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, आशुतोष नीरज, करन सिंह, प्रीतम सिंह आर्य, कोमल सिंह, अकबर हुसैन, दानिश खान, देवेंद्र सिंह, दिलवर सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, किशन लाल, वरुण कुमार, संजय त्यागी, कमल कुमार, नितिन कुमार, हेमा नेगी, कुमकुम अग्रवाल, मधु चौहान आदि ने धरने को संबोधित किया। अध्यक्षता डिगेन्द्र सिंह ने व संचालन जिला महामंत्री सुरेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed