फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Irrigation Department released water in Ramganga river

बांध से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए 1500 क्यूसेक पानी की निकासी

Mon, 07 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Department released water in Ramganga river
सिंचाई विभाग ने रामगंगा नदी में छोड़ा पानी
विज्ञापन

कालागढ़/धामपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले गंगा स्नान की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा स्नान के लिए रामगंगा बांध से 1500 क्यूसेक पानी की निकासी नदी में की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार की सुबह से कालागढ़ में गंगा स्नान रामगंगा नदी के तट पर किया जाएगा।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अफजलगढ़ एवं कालागढ़ थाने की पुलिस तैनात रहेगी। अफजलगढ़ के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया पुराना कालागढ़ में मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। गोताखोर भी स्नान स्थल के आसपास मौजूद रहेंगे। घाट पर स्नान करने के लिए आवश्यक सुविधाएं की जाएंगी। कालागढ़ के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि रामगंगा बांध को जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध से श्रद्धालुओं के लिए नदी में 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी कालागढ़ से हरेबली बैराज के माध्यम से भूतपुरी से जनपद मुरादाबाद के लिए नदी में चल रहा है। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार रात से पानी की निकासी कम कर दी जाएगी, जिससे कालागढ़ में रामगंगा नदी के तट पर श्रद्धालु पर्याप्त जल में स्नान कर सकें। बांध से निकाले जा रहे पानी से बिजली उत्पादन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed