{"_id":"5eecf4c78ebc3e42e67318f2","slug":"irregularity-caught-on-water-treatment-plant-notice-issued-nazibabad-news-mrt487213894","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पकड़ी अनियमितता, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पकड़ी अनियमितता, नोटिस जारी
विज्ञापन
नजीबाबाद में वाटर कैंफर की जांच करते खाद्य निरीक्षक रामवीर सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पकड़ी अनियमितता, नोटिस जारी
नजीबाबाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने हरिद्वार रोड स्थित एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर छापा मारा। छापे के दौरान कोविड-19 के दौरान सरकार की गाइड लाइन का पालन न होने पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट संचालक को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। दो अन्य ट्रीटमेंट प्लांट को भी वाटर कैंपर सप्लाई के दौरान सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पानी वितरण व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह ने एसडीएम संगीता के निर्देश पर नगर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 से संबंधित सरकार की गाइड लाइन का पालन न करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने हरिद्वार मार्ग स्थित यूनिवर्सल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नियमानुसार पानी की जांच कराने, प्लांट को नियमित रूप से सैनिटाइज रखने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंडी समिति के निकट स्थित प्रजापति आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रम्पुरा स्थित भारत मिनरल वाटर प्रतिष्ठान का भी औचक निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण के दौरान जारी सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप प्रतिष्ठान न चलने के संबंध में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
ट्रीटमेंट प्लांट को सैनिटाइज रखें
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट संचालकों को आरओ का पानी इस्तेमाल करने, रोजाना हाइपोक्लोराइड से संस्थान को सैनिटाइज करने, वाटर बॉक्स की सफाई के प्रति गंभीर रहने, पानी सप्लाई करने वाले व्यक्ति द्वारा मास्क, ग्लब्ज और सैनिटाइजर का प्रयोग करने सहित कोविड-19 के संबंध में गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए।