{"_id":"6858457beab82aba8600d273","slug":"iranian-student-fainted-after-seeing-a-drone-collide-in-the-sky-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-152865-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आसमान में ड्रोन टकराते देख बेहोश हो गई ईरानी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आसमान में ड्रोन टकराते देख बेहोश हो गई ईरानी छात्रा
Sun, 22 Jun 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में अपने परिवार के साथ बैठा ईरान से लौटा छात्र अजवद अंसारी बीच में स्रोत संवाद
- फोटो : संवाद
धामपुर। इस्राइल और ईरान के बीच जंग के माहौल में नगर निवासी अजवद के ईरान से सकुशल घर वापसी पर परिजनों ने राहत की सांस ली और केंद्र सरकार का आभार जताया। अजवद अंसारी शनिवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। इसके बाद घर पहुंचे।
नगर के मोहल्ला पहाड़ी निवासी नौशाद अहमद अंसारी के बड़े पुत्र अजवद अंसारी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 22 फरवरी 2025 को ईरान गए थे। अजवद ईरान के शहर अरक में अरक यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। घर वापसी के बाद अजवद ने बताया कि 13 जून की रात तेहरान पर जब इस्राइल ने हमला किया तो सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें हमले का पता लगा। अगले कुछ दिनों में उन्होंने आसमान में ड्रोनों की आवाजाही देखी। बताते हैं कि अरक शहर के पास ही न्यूक्लियर वाटर रिएक्टर स्थापित है।
आसमान में टकराते ड्रोन देखकर एक ईरानी छात्रा बेहोश हो गई। 16 जून को भारतीय एंबेसी ने भारतीय छात्र-छात्राओं की वतन वापसी की एडवाइजरी जारी की। 17 जून को अजवद सहित यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को बस से कौम शहर लाया गया। 18 जून को सभी मसहद शहर पहुंचे, जहां उन्हें तीन दिन तक एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया। 21 जून को मसहद हवाई अड्डे से ईरानी हवाई जहाज भारतीय छात्र-छात्राओं को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा। अजवद के साथ हवाई जहाज में कश्मीर, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के भी कई छात्र थे। पिता नौशाद अहमद बच्चों को सकुशल देश में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।