फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation report of 23 people came negative

23 लोगों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of 23 people came negative
23 लोगों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर में कुल 16 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से एक निज चिकित्सक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मोहल्ला शाहचंदन निवासी व मोहल्ला कायस्थान निवासी निजी चिकित्सक की पत्नी कोरोना को हराकर अपने घर आ गई हैं। इस समय चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव के 13 एक्टिव केस हैं। चिकित्सक के परिवार से ही छह लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसमें से अभी चार केस एक्टिव हैं। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 23 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सीएचसी स्याऊ के प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि इन सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक भेजे गए 350 सैंपल में से 36 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अलग अलग सेंटरों पर करीब 253 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हॉटस्पॉट क्षेत्र के 14828 घरों में रह रहे 73,380 सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed