फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation of irregularities in procurement for Kasturba schools started

कस्तूरबा स्कूलों के लिए हुई खरीद में गड़बड़ी की जांच शुरू

Thu, 03 Jun 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation of irregularities in procurement for Kasturba schools started
कस्तूरबा स्कूलों के लिए हुई खरीद में गड़बड़ी की जांच शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के लिए करीब 75 लाख रुपये के सामान खरीदने में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक मुरादाबाद संजय कुमार रस्तोगी ने कस्तूरबा स्कूलों में पहुंचकर रिकॉर्ड को खंगाला है। इसी के साथ पूरे दिन शिक्षा विभाग में बाजार भाव से भी दुगने कीमत पर स्कूल के लिए सैनिटाइजर खरीदने का मामला भी चर्चाओं में रहा।
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खरीदे गए सामान में गड़बड़ी पकड़े जाने से अधिकारी परेशान हैं। राज्य परियोजना निदेशक ने सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मुरादाबाद को जांच सौंपी है । बुधवार को सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार रस्तोगी ने कस्तूरबा गांधी स्कूलों में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुबह करीब 10 बजे एडी बेसिक मुरादाबाद बीएसए कार्यालय पहुंचे तथा वहां भी सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में कस्तूरबा का रिकॉर्ड देखा। इसके बाद सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय धर्म नगरी में पहुंचकर स्कूल के रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन

फरवरी व मार्च में खरीदे गए सामान के कागजात भी देखे। उसके बाद एडी बेसिक मुरादाबाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय किरतपुर पहुंचकर स्कूल के रिकॉर्ड को देखा है। शिक्षा विभाग के सूत्र बताते हैं कि फरवरी में मार्च के महीने में खरीदे गए सामान में बाजार भाव में दोगुने का अंतर बताया जा रहा है। सैनिटाइजर खरीद में भी गड़बड़ी की बात कही जा रही है, हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। उधर विभाग में पिछले कई दिनों से अधिकारी माथापच्ची करने में जुटे हैं। मामले में कस्तूरबा स्कूलों की वार्डन व शिक्षिकाएं चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पूरी होने पर भेजेंगे शासन को रिपोर्ट: एडी बेसिक
सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक मुरादाबाद संजय कुमार रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने अभी सामान खरीदारी की जांच शुरू कर की है। जांच पूरी होने के उपरांत ही वह कुछ कह पाएंगे।
कमरे में सामान, गेट पर ताला
किरतपुर। गांव भनेड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए खरीदे गए सामान मामले की जांच करने मुरादाबाद से आये एडीजी संजय रस्तोगी ने भुगतान के बिलों की जांच की। बुधवार को एडीजी बेसिक मुरादाबाद संजय रस्तोगी, बीएसए महेश चंद्र मिश्रा और बीईओ शिव कुमार गांव भनेड़ा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनियमितताओं की जांच हेतु पहुंचे। आनन फानन में प्रधानाचार्या ने कोविड-19 की खरीदी गई सामग्री के संबंध में उच्चाधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।

बिल कब्जे में लिए, जांच होगी
एडीजी बेसिक संजय रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने खरीदी गई सामग्री के भुगतान बिल अपने कब्जे में ले लि हैं। जिनकी जांच की जाएगी। जांच अधिकारी बार बार मीडिया के सवालों से बचते रहे। बस इतना ही कह सके हैं कि 495 रुपये प्रति नग के बिल से सैनिटाइजर का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed