फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Introduction of scientific thinking through excellent model

उत्कृष्ट मॉडल से वैज्ञानिक सोच का दिया परिचय

Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Introduction of scientific thinking through excellent model
उत्कृष्ट मॉडल से वैज्ञानिक सोच का दिया परिचय
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिटी पब्लिक स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट मॉडल से वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक, प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के पूर्व प्राचार्य डॉ.सीपी सिंह, साहू जैन कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.हरविंदर सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक अभिरुचि की प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित सब जूनियर वर्ग के मॉडल इलैक्ट्रिक ब्रिज को प्रथम, वाटर अलार्म को द्वितीय और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में ह्यूमन सरकुलेट्री सिस्टम को प्रथम, सोर्स ऑफ इलैक्ट्रिकल एनर्जी को द्वितीय और हीमो डायलेसिस को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में इलैक्ट्रो मैगनेटिक क्रेन मॉडल को प्रथम, फार्म्स ऑफ मनी को द्वितीय और डीएनए मॉडल को तृतीय स्थान मिला। पुरस्कृत मॉडल विजेताओं में पृथ्वी, दीपांशु, कार्तिक, निहारिका, रिया, कामिनी, ओजस्वी, उपासना, दिव्यांश, अभिनव, आयुष्मान, अनिकेत, मानुष, मानव, यश, स्नेहा, शहरीन, गुफ्लेहा, इलमा, अंश, यश, दुर्गेश, प्रखर, मित्रांजल, अंजलि, प्रियंका शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed