{"_id":"685eea633def37ca8e066b97","slug":"interest-maze-rs-9-lakh-taken-rs-30-lakh-paid-still-rs-124-crore-outstanding-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-153244-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज का चक्रव्यूह : नौ लिया 30 लाख चुकाया, फिर भी 1.24 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज का चक्रव्यूह : नौ लिया 30 लाख चुकाया, फिर भी 1.24 करोड़ बकाया
Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। साहूकार और फाइनेंस कंपनियो की ब्याज दरों के मकड़ जाल में फंसे किसान का सब कुछ चला गया। इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छूटा और उस पर लिए गए कर्ज का कई गुना बढ़कर ऋण बकाया चल रहा है।
ऐसा ही एक मामला बिजनौर की फाइनेंस कंपनी का सामने आया है। गोपालपुर के एक किसान ने एसपी से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि धारा फाइनेंस कंपनी से साल 2014 में अपनी जमीन गिरवी रखकर करीब नौ लाख रुपये का लोन लिया था। साल 2019 तक उन्होंने 30 लाख रुपये की अदायगी कर दी। अब फाइनेंस कंपनी ने मनमानी ब्याज दर और ब्याज का ऐसा चक्र घुमाया कि किसान का सब कुछ भी बिक जाएगा तो भी कर्ज नहीं उतर सकेगा। फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने कर्ज देते समय किसान की करीब आठ बीघा जमीन अपने नाम कर ली थी जोकि बतौर गिरवी रखी गई थी। पिछले दिनों फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने किसान की गिरवी रखी जमीन को बेच दिया। अब कंपनी ने किसान पर 1 करोड़ 24 लाख रुपये की बकायेदारी निकाल रखी है।
किसान ने एसपी से शिकायत की तो एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर को मामले की जांच सौंपी। बताया जा रहा है कि जांच में कंपनी के डायरेक्टर को बुलाया गया तो उसने उक्त किसान पर एक करोड़ 24 लाख का बकाया होने की बात कही। ताज्जुब की बात तो देखिए 10 सालों में कर्ज की रकम 15 गुना तक बढ़ गई। तीस लाख देने के बाद भी किसान की जमीन नहीं बची और उस पर कई गुना ऋण बकाया है।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने वाले किसान ने उसकी जमीन बेचने की शिकायत की है। मामले की जांच चल रही है। दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज कराए गए हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
....संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी