फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Intensive Mission Indradhanush Abhiyan started in the district

जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू

Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Intensive Mission Indradhanush Abhiyan started in the district
जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। सघन मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का बुधवार को शुभारंभ हो गया। इस अभियान के तहत शून्य से दो साल तक के बच्चों को टीका लगाया गया। यह अभियान जनपद में 12 मई तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ कांशीराम कॉलोनी के पास खत्रियान मोहल्ले में स्थित समग्र विद्यालय में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने किया।

डीआईओ ने बताया कि ईद की वजह से तीन की जगह चार मई को अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान में 2037 सत्र लगाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत 24,456 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 5583 गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जाएगा। यह टीके जनपद के 11 ब्लॉक में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. जेपी सिंह, यूएनडीपी वीसीसीएम राजीव, बीएमसी यूनिसेफ से आकाश सहित स्वास्थ्य विभाग अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सघन मिषन इंद्रधनुष अभियान में बच्चों को बीसीजी, डीपीटी, पेंटा, रोटा वायरस, एफआईवीपी, पीसीवी, पोलियो, एमआर, विटामिन ए का टीका लगाया जाएगा। इन टीकों के लगने से बच्चों को टीबी, गलाघोंटू, टिटनेस, निमोनिया, खसरा और रूबेला जैसी बीमारियां नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed