फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions for the correct execution of plans

डीएम ने ब्लॉक और नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया

Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions for the correct execution of plans
नजीबाबाद। डीएम ने खंड विकास कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास एवं निर्माण से जुड़ी योजना की जांच की। उन्होंने ब्लॉक के अभिलेखों और कर्मचारियों की सर्विस बुक की जांच कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने एसडीएम संगीता के साथ मंगलवार को खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने खंड विकास कार्यालय से जुड़े अधिकारियों से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जांच की। उन्होंने दैवीय आपदा के पात्रों को आवंटित आवासों के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ की। कुष्ठ रोगियों को चिह्नित कर उन्हें आवास मुहैया कराने के सवाल पर अधिकारी डीएम को स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। डीएम ने एडीओ पंचायत एवं एडीओ कृषि से आवासों की प्रगति, खाद, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने एडीओ पंचायत को ग्राम प्रधान के खिलाफ लंबित मामलों की शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। डीएम ने एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, राजस्व वसूली, निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, जल व्यवस्था आदि के अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्य करते हुए पालिका की आय बढ़ाने के के लिए कहा। डीएम ने बिजली की बचत के लिए पालिका अधिकारियों को सोलर पैनल विकसित करने की सलाह दी। इस अवसर राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान, खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, जलकल जेई मूलचंद सहित अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed