फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions for filling the waterhole with water as the heat increases

Bijnor News: गर्मी बढ़ते ही वाटरहोल पानी से भरने के निर्देश

Sat, 13 Apr 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Instructions for filling the waterhole with water as the heat increases
कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के  वाटरहोल में भरे पानी में गर्मी शांत करता बाघ। स्रोत-वन विभ
बिजनौर, कालागढ़। गर्मी के बढ़ते ही वन विभाग ने वनों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश उच्च अधिकारियों ने दिए हैं। जिसके चलते कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत झिरना, ढेला व कालागढ़ रेंज के वाटर होल आदि में पानी भरा जा रहा है। वहीं वाटरहोल में वन्यजीव प्यास बुझाने के लिए आने शुरू हो गए हैं। इन दिनों वनों में वनाग्नि काल चल रहा है। वहीं तेज हवाओं के कारण वनस्पति भी सूखने लगी है। जिसके चलते वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने वनों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन

- कालागढ़ रेंज में 13 वाटरहोल


कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कालागढ़ रेंज में 13 वाटरहोल मौजूद हैं। सभी में पानी की मात्रा पर्याप्त है। कुछ में पानी टैंकर से तो कुछ में पाइप लाइन व गूलों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed