फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspected to start water sports on Peeli Dam

Bijnor News: अफजलगढ़/रेहड़ - पीली डैम पर जलक्रीड़ा शुरू करने के लिए निरीक्षण किया

Mon, 27 Mar 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Inspected to start water sports on Peeli Dam
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/रेहड़। राष्ट्रीय जलक्रीड़ा प्रतियोगिताओं के मद्देनजर अधिकारियों ने पीली डैम का स्थलीय निरीक्षण किया। जल्द ही योजना को मूर्तरूप दे दिया जाएगा। अमानगढ़ वन रेंज में पर्यटन शुरू होने के साथ ही पीली बांध जलाशय पर वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को अमली जामा पहनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सोमवार को एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं जनरल सेक्रेटरी ओपंलिक उत्तराखंड डॉ. डी के सिंह आदि के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि आगामी माह में पीली बांध पर जलक्रीड़ा से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए बांध तक जाने वाले रास्तों, पार्किंग, जलाशय में वर्तमान में पानी की स्थिति आदि की जानकारी की गई है। बताया कि शीघ्र ही डीएम बिजनौर के साथ चर्चा कर आयोजन की तिथियों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी एसडीएम धामपुर, जनरल सेक्रेटरी ओलंपिक तथा अपर महाप्रबंधक टिहरी बांध आदि वाटर स्पोर्ट्स को लेकर पीली डैम का निरीक्षण कर चुके है। इस अवसर पर डॉ. डी के सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार, अवर अभियंता धनन्जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed