फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Innerwheel made aware of cancer disease

इनरव्हील क्लब की कैंसर जागरुकता संगोष्ठी

Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Innerwheel made aware of cancer disease
कैंसर रोग के प्रति इनरव्हील ने किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। इनरव्हील क्लब की ओर से स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को कैंसर से बचाव के टिप्स दिए गए।
इनरव्हील क्लब की ओर से संयोजिका रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में कैंसर जागरूकता संगोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना की उपस्थिति में डॉ. अरुणिमा सक्सेना ने महिलाओं को कैंसर की जानकारी दी। महिलाओं को मुख कैंसर, स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर के संबंध में बताया। डॉ. अरुणिमा ने अचानक वजन कम होने, अधिक थकान महसूस होने, त्वचा में परिवर्तन, सूजन एनीमिया के लक्षण प्रकट होने पर योग्य चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी।

सचिव सीमा कपूर की उपस्थिति और रश्मि अग्रवाल के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में चिकित्सक ने महिलाओं की कैंसर संबंधी शंकाओं का समाधान किया। स्वास्थ्य संगोष्ठी में मीरा मित्तल, अंजू मेहरा, रमा अग्रवाल, ममता तायल, उमा मित्तल उपस्थित रहे। डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना ने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और कैंसर जैसे गंभीर रोगों के प्रति लापरवाह न रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed