फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Information about the safety and rights of women

महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Information about the safety and rights of women
नजीबाबाद में मिशन शक्ति संगोष्ठी में बोलते सीओ गजेंद्र पाल सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। मिशन शक्ति संगोष्ठी में प्रशासन की ओर से महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन प्रभारी कृष्णा दाहिमा की उपस्थिति में एसडीएम ने शासन के महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा के लिए शुरू किए गए महिला शक्ति मिशन के उद्देश्यों से अवगत कराया।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने सरकार द्वारा सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसएसआई राजीव चौधरी के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में महिला एसआई कृष्णा दाहिमा, समाजसेवी बिंदु सराफ, भाजपा की मोनिका यादव ने महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सुनीता गुप्ता, मंजू वर्मा, इंदु राजपूत, सुनीता कौशिक सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा, रानीपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित मातृ दिवस पर महिला मिशन शक्ति से संबंधित जानकारियों और अधिकारों से महिलाओं को अवगत कराया। पुलिस की ओर से मौअज्जमपुर सादात सहित कई स्थानों पर भी मिशन शक्ति संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed