Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Information about new technologies available to farmers

किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Information about new technologies available to farmers
महोत्सव में ट्रैक्टर के बारे में जानकारी लेते किसान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अमर उजाला और रुचि इलेक्ट्रानिक्स की ओर से आयोजित महाचौपाल महोत्सव में किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसानों ने महोत्सव में लगे स्टॉल पर अनेक लाभदायक जानकारी हासिल की। किसानों ने खेती से जुड़ी मशीनों की खरीदारी में दिलचस्पी भी दिखाई है। किसान, महाचौपाल महोत्सव के आयोजन को किसानों के लिए सकारात्मक पहल मान रहे हैं। 
विज्ञापन

खेती से जुड़ी अनेक योजनाओं व नवीन खेती के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला द्वारा समय-समय पर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। अखबार के माध्यम से किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाता है। किसानों को सभी तरह की योजनाएं व तकनीक के बारे में एक मंच पर जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी मैदान में आठ मार्च से महाचौपाल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को आजाद किसान यूनियन के संयोजक राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नीरू पहलवान, उदयभान सिंह, संजीव कुमार, सुभाष सिंह, सतेंद्र कुमार, शीशराम सिंह, मुनेंद्र, जुबैर अहमद, विनीत, मनोज कुमार, कामेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कोमल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी स्टॉल पर जाकर जानकारी प्राप्त की। बैंक में चल रही योजनाओं के बारे में पंजाब नेशनल बैंक के स्टॉल से जानकारी प्राप्त की। किसानों ने हर स्टॉल पर जाकर कुछ न कुछ जाना। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार ओमपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर धनकड़, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, सुरपाल सिंह, जय सिंह, जितेंद्र पहलवान, नीटू सिंह, सतेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र ढाका, गिरीराज सिंह, हुकुम सिंह, सतपाल सिंह, धर्मेंद्र राणा, राजीव राठी आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर खेती संबंधी योजनाओं की जानकारी लेने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


खेती को रोगरहित बनाने की ली जानकारी 
इस समय गन्ने की बुआई का काम जोरों पर चल रहा है। किसान गन्ने की फसल में रोग लगने से चिंतित रहते हैं। महाचौपाल में मिट्टी से कीटों को खत्म करने संबंधी उत्पाद रखे हैं। किसानों ने जानकारी प्राप्त की। अनेक प्रकार के उर्वरकों की भी जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि यंत्रों के बारे में जाना 
खेती से जुड़ीं आधुनिक मशीनों ने किसानों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मेले में गन्ना बोने का लेजर, ट्रैंच ओपनर, छोटे ट्रैक्टर, टीलर, गेहूं काटने की मशीन, स्प्रिंकल विधि से सिंचाई करने वाली मशीन आदि उपलब्ध हैं। स्प्रिंकल विधि से सिंचाई करने वाली मशीन के बारे में किसानों ने उत्सुकता से जाना। 

सिम से चलने वाला स्टार्टर देख रह गए दंग 
मोबाइल की कॉल से चलने वाले नलकूपों के स्टार्टर व चार्ज होकर लैंप की तरह जलने वाला एलईडी बल्ब किसानों के आकर्षण का केंद्र रहा। महाचौपाल महोत्सव में किसान यह जानकर दंग रह गए कि अब वे घर बैठे भी केवल मोबाइल फोन से एक नंबर पर कॉल करके ही अपना नलकूप बंद कर सकते हैं व चला सकते हैं। इसके अलावा चार्ज करने के बाद जलने वाला एलईडी बल्ब भी किसानों में चर्चा में रहा। 

ट्रैक्टरों को देख खिल गईं बांछें 
महाचौपाल में ट्रैक्टर के भी कई स्टाल लगे हैं। ट्रैक्टर के स्टॉलों पर किसानों ने सबसे अधिक समय बिताया। उन्होंने ट्रैक्टर के बारे में काफी जानकारी प्राप्त की। किसानों ने ट्रैक्टर की कीमत, होर्स पावर आदि के बारे में पूछा। 

अखबार में पढ़कर आया हूं
झलरा से आए किसान रईस ने बताया कि उन्होंने अमर उजाला में इस महाचौपाल महोत्सव के बारे में पढ़ा था। अमर उजाला का यह आयोजन किसानों के लिए वास्तव में काफी मददगार साबित होगा। 
गांव महुआ के जितेंद्र त्यागी ने कहा कि वे मेले से गेहूं काटने की मशीन खरीदना चाहते हैं। यह मशीन खेती को बहुत आसान कर रही है। 
महुआ के ईशु कुमार ने कहा कि उन्होंने आयोजन स्थल पर काफी जानकारी प्राप्त की। सौर ऊर्जा को खेती से जोड़ने के बारे में जानकार अच्छा लगा। 
गांव बिलाई निवासी शैलेंद्र ने बताया कि वे ट्रैक्टर के बारे में जानकारी लेने के लिए आए हैं। एक ही जगह पर कई कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में सारी जानकारी मिल गई है। 

इनके लगे स्टॉल 
बिजनौर। महाचौपाल महोत्सव में रुचि इलेक्ट्रोनिक्स व कुमार इवेंटस के पुरुषोत्तम कुमार, अरशद, पप्पू, शशिबाला ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड रेनॉल्ट, जीओसी टीवी, ब्लू एंड व्हाइट डिटर्जेंट पाउडर, हंस कृषि यंत्र, जेके टायर, श्री साईं डीजल एंड जनरेटर्स, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, एशियन मोटर, मैसियो रूटावेटर, आधुनिक क्रॉप केयर, पाराशर मशीन एंड टै्रक्टर्स, मैसर्स श्रीराम मोटर्स, सिंह ट्रैक्टर्स, उत्तम शुगर मिल, वेब शुगर मिल, धामपुर शुगर मिल, कृषि विभाग, रोडेक फार्मासूटिकल, पंजाब नेशनल बैंक, नेडा, कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, उद्यान विभाग, आईडब्ल्यूएमपी, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, गन्ना विकास परिषद, पंचायती राज आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर किसानों व अन्य उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है।

 युवाओं ने अमर उजाला के मंच पर दिखाईं प्रतिभा 
 अमर उजाला व रुचि इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा आयोजित महाचौपाल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गायन व नृत्य प्रतियोगिता में जिले भर के युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 100 से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचे। उन्होंने मंच से अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी को हतप्रभ कर दिया। 

महाचौपाल महोत्सव आयोजन स्थल में युवाओं को अपनी गायन व नृत्य प्रतियोगिता को साबित करने का मौका भी दिया जा रहा है। शाम को प्रतिभागियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सेमीफाइनल में सपना, भावना, सुहैल, फहीम, हनी, रजत पाल, गगन, सुरभि, श्रृंखला, अभिजीत, पुष्पेंद्र, शगुन, कुमार सागर आदि ने कार्यक्रम में अपनी गायन व नृत्य कला का प्रदर्शन किया। युवाओं ने अपनी गायन व नृत्य प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। किसी की आवाज बहुत सुरीली थी तो किसी ने नृत्य करते हुए सभी को अपने साथ थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। फाइनल शनिवार को आयोजित होगा। निर्णायक मंडल में बॉबी व राकेश रावत शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के प्रबंधक निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए युवा अपने परिजनों व दोस्तों के साथ पहुंचे थे। 

झूले में 50 प्रतिशत की छूट
अखबार में महाचौपाल खबर की कटिंग दिखाने में झूले में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed