फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Information about legal rights given through street play

नुक्कड़ नाटक से दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Information about legal rights given through street play
नुक्कड़ नाटक से दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ लॉ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीणों को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय अगरा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर हुए विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में कानून के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और भाषण से ग्रामीणों और इंटर कॉलेज के छात्रों को उनके विधिक अधिकारों और उनसे संबंधित कानूनी समस्याओं के बारे में बताया। साइबर अपराध पर आर्यन, अजहर, शैजल, शिवांग, अबू बकर, प्राची, मुहीव, प्रियांशी और दिव्या आदि ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। याचिका, लक्ष्य, गुंजन, अक्षी, रीतिका, शगुन, सान्या, सुधांशु, खुशी, गुनगुन, सलोनी, अयाज और गोरांगी ने भाषण के माध्यम से कानूनी जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के प्रावधानों से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में लीगल एड क्लीनिक संचालित है। चेयरमैन अमित गोयल ने अपने संदेश में कहा कि विधि छात्रों को कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए आगे आना ही होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अक्षय और जैनव ने किया। ग्राम प्रधान सोमवीर सिंह, पोरुस, संजय, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, शिक्षिका मोनिका सहित, प्रवक्ता डॉ. पुष्पा जोशी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. अर्पणा सोती, प्रशांत कुमार दीक्षित, प्रमोद त्यागी, रौनक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed