{"_id":"65ba8a2134e3218c6e0d1d3f","slug":"influential-people-did-construction-in-the-sanctuary-area-bulldozers-were-used-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-118399-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रसूखदारों ने सेंक्चुरी क्षेत्र में किया निर्माण, चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रसूखदारों ने सेंक्चुरी क्षेत्र में किया निर्माण, चला बुलडोजर
विज्ञापन
-कोई बना रहा था फार्म हाउस तो किसी ने बनाई दुकान
-प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
-बिना अनुमति कर रहे थे निर्माण कार्य, चलाया बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रसूखदारों को सेंक्चुरी क्षेत्र में निर्माण करना भारी पड़ गया। बिना अनुमति हो रहे निर्माण पर प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। दुकानों पर बुलडोजर चलाया, जबकि फार्म हाउस की दीवार के निर्माण को रुकवा दिया गया।
बिजनौर में बैराज रोड पर सेंक्चुरी क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण चल रहा था। इसे लेकर वन विभाग की ओर से पहले नोटिस दिया जा चुका है। मगर, निर्माण नहीं रोका गया। इसके बाद प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बैराज रोड स्थित सैनी ढाबे के पास डॉ. विजय राणा की 12 अवैध दुकान बनी हुई थी। यह सभी दुकानें सेंक्चुरी क्षेत्र में बनी हुई थी। इसके अलावा डॉ. विनय प्रकाश के फार्म हाउस की दीवार का निर्माण का रुकवाया गया।
आशीष जैन के कोहली फार्म की दीवार को बुलडोजर चलाकर गिराया गया। वन क्षेत्राधिकारी महेश कुमार गौतम ने बताया कि सेंक्चुरी क्षेत्र में निर्माण करने की इनके पास अनुमति नहीं थी। इन्हें निर्माण कार्य रोकने के लिए पहले नोटिस भी दिया गया था। नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इस मौके पर लेखपाल विपिन कुमार, शिवम तोमर, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
नायब तहसीलदार राजकुमार का कहना है कि बैराज रोड पर सेंक्चुरी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कराया गया है। सेंक्चुरी क्षेत्र में निर्माण कार्य की अनुमति नहीं थी। अवैध निर्माण पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। वन विभाग और उनकी टीम ने साथ मिलकर कार्रवाई की है।