फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inflation hits Eid, dry fruits and fruits become more expensive

Bijnor News: ईद पर महंगाई का तड़का, ड्राई फ्रूट और फल हुए महंगे

Fri, 20 Mar 2026 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Inflation hits Eid, dry fruits and fruits become more expensive
बिजनौर। जिले में ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। हालांकि शुक्रवार को बारिश के चलते कम लोग खरीदारी करने निकले। वहीं, इस बार त्योहार पर महंगाई का असर भी नजर दिखाई दे रहा है। ड्राई फ्रूट और फलों के बढ़ते दाम ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन

ईद के मौके पर बनने वाली पारंपरिक शीरका स्वाद ड्राई फ्रूट के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ड्राई फ्रूट के दाम में करीब 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सेब, केला और अनार जैसे फलों की कीमतों में भी 20 से 30 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं, खजूर 50 रुपये महंगा हो गया है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि त्योहार के चलते जरूरी सामान लेना मजबूरी है, लेकिन बढ़ती कीमतों ने बजट बिगाड़ दिया है। मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग अधिक होने और आपूर्ति में कमी के चलते यह स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इसके बावजूद बाजारों में उत्साह कम नहीं है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

n खजूर और दूसरे फलों के दाम बढ़े हुए हैं : फल विक्रेता नौशाद अहमद ने बताया कि ईद पर लोग फलों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। खजूर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अन्य फलों के दामों में भी 20 से 30 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। नवरात्रि और रमजान की वजह से फलों की अधिक मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n लोगों ने अपने बजट के हिसाब से की खरीदारी : दुकानदार वैभव अग्रवाल ने कहा कि ईद को लेकर ड्राई फ्रूट, सेवइयों की खूब बिक्री हुई है। लोगों ने अपने बजट के हिसाब से खरीदारी की। ड्राई फ्रूट की कीमतों में कई महीने पहले ही हल्की बढ़ोतरी हुई। इसका ईद की खरीदारी पर मामूली असर दिखाई दे रहा है।

n महंगा होने से घटी ड्राई फ्रूट की मात्रा: दुकानदार विवेक का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार ईद पर चावल, केसर, किशमिश, छिलके वाला पिस्ता महंगा हुआ है। इसका असर ईद पर भी है। जिसे एक किलो ड्राई फ्रूट खरीदना था, उसने कम सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed