फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Infected woman refused to go to Covid Care Center

संक्रमित महिला ने कोविड केयर सेंटर जाने से किया इंकार

Mon, 27 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Infected woman refused to go to Covid Care Center
नांगलसोती के लालपुर मान में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर क्षेत्र को सील करते कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
संक्रमित महिला ने कोविड केयर सेंटर जाने से किया इंकार
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमित मिली एक महिला ने स्वयं की कोरोना जांच न होने की बात कहकर कोविड केयर सेंटर जाने का विरोध किया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने महिला के बयान को भ्रामक बताया। एक नार्सिंग होम का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग उस समय सकते में आ गया जब सविता विहार कॉलोनी क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव आई 45 वर्षीय महिला ने जांच के लिए फार्म भरने और स्वयं की जांच न होने की बात कही। महिला ने कोविड केयर सेंटर जाने का विरोध किया। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सर्वेश निराला, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि महिला की कोरोना जांच हुई थी। वह कोविड केयर सेंटर जाना नहीं चाहती है। वहीं, नगर के एक नर्सिंग होम कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने पर कर्मचारी को उसके घर पर ही क्वांटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने तहसील के लालपुर मान क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति को उपचार के लिए स्वाहेड़ी कोविड केयर सेंटर भेजा गया है।

नांगलसोती के लालपुरमान में कोरोना पॉजिटिव को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

नांगलसोती के लालपुरमान में कोरोना पॉजिटिव को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed