फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indonesian team saw sugar mill

इंडोनेशिया की टीम ने देखी चीनी मिल

Fri, 07 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में इंडोनेशिया की टीम ने द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज का भ्रमण कर चीनी उत्पादन तकनीक जानकारी की। टीम ने द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज की ओर से उच्च गुणवत्ता की चीनी निर्माण तकनीक की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया के गवर्नर डॉ. एच लोंगकी डजंगगोला के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज द्वारिकेशनगर पहुंची। चीनी मिल के उपाध्यक्ष वर्क्स बीपी दीक्षित, प्रबंधक प्रशासन जेएस शेखावत ने विदेशी टीम का स्वागत किया। यूनिट हैड बीपी दीक्षित ने इंडोनेशिया की टीम को गन्ना विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गन्ना बोने से चीनी उत्पादन तक की योजनाबद्ध तकनीक से विदेशी टीम को अवगत कराया। 
विज्ञापन


मिल प्रशासन की ओर से चीनी उत्पादन, कोजनरेशन, विद्युत सप्लाई, प्रेसमेड, बायोकंपोस्ट प्लांट सहित चीनी मिल का भ्रमण कराया। मिल प्रशासन की ओर से किसानों की दी जाने वाली पेस्टीसाइड और खाद उपलब्धता की जानकारी देते हुए उच्च गुणवत्ता की चीनी निर्माण में किसानों और मिल प्रशासन की सहभागिता से बेहतर परिणाम आने की जानकारी दी गई। विदेशी टीम ने द्वारिकेश समूह के चीनी उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed