फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indira Park's comeback day

इंदिरा पार्क के फिर बहुरेंगे दिन

Sat, 18 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 18 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
 Indira Park's comeback day
बिजनौर का इंदिरा पार्क। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में इंदिरा पार्क में जल्द ही हरियाली देखने को मिलेगी। पार्क के सौंदर्यीकरण करने का काम फिर से शुरू   होगा। पार्क में गंदा पानी न आए इसके लिए एक नाला भी बनाया गया है। पार्क की साफ सफाई के काम में तेजी लाई जाएगी। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जल्द ही पार्क का निरीक्षण करने की बात कही है। 
विज्ञापन

फूलों की महक व हरियाली से जल्द ही इंदिरा पार्क जगमगाएगा। इसकी कवायद शुरू की गई है। बरसात के पार्क  से होकर गुजरने वाला नाला टूटने से शहर का गंदा पानी पार्क में जमा हो गया था। पार्क के पास बने नाले की एक दीवार गिरने से भी पार्क का क्षति हुई  थी। पर जैसे ही पार्क में फैले गंदा पानी सूखना शुरू हुआ तो प्रशासन को भी पार्क की याद आ गई। इंदिरा पार्क में काफी लोग सुबह व शाम के समय में वॉक भी करते हैं। पर गंदा पानी जमा होने से इसमें जाने से लोग कतराने लगे थे। अब पार्क में एक कैंटीन भी बनी है। पार्क का सौंदर्यीकरण करने के लिए प्रशासन से फिर से कवायद शुरू कर रहा है। पार्क में पालीटेक्निक साइड से गंदा पानी न आए इसके लिए पालीटेक्निक की दीवार से सटा नाला बनाया जाना है। पार्क में फिर से हरियाली जगमगाए इसके लिए पार्क की साफ सफाई का काम तेजी से शुरू किया गया है। पार्क में फुलवारी लगाने का काम भी जल्द  शुरू होगा।  मुख्यालय पर एक ही पार्क होने से नगर के बच्चे गर्मियों के समय में यहां घूमकर लुत्फ उठाते हैं। बुजुर्ग भी पार्क में घूमकर आनंद लेते हैं। उधर, सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पार्क में हरियाली लाने को काम जल्द शुरू होगा। जल्द ही वह भी पार्क का निरीक्षण करेंगे और जल्द ही पार्क में हरियाली   दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed