फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased risk of brain stroke due to poor routine

बिगड़ी दिनचर्या से बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of brain stroke due to poor routine
बिगड़ी दिनचर्या से बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
विज्ञापन

बिजनौर। बिगड़ते खानपान और बढ़ते साधनों की वजह से लोगों में तमाम तरह की बीमारी पैदा हो रही हैं। कैंसर, हृदय रोग की तरह ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी भी आम हो गई है। जो व्यक्ति की खराब दिनचर्या की ओर इशारा करती है। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और मोटापा ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 4 से 5 मरीज ब्रेन स्ट्रोक के आ रहे हैं।
जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में रोजाना 40 से 50 लोग डायबिटीज के आ रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के दौर में डायबिटीज आम बीमारी हो गई है। डॉक्टरों की मानें तो जिले में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर बढ़ने और मोटापे की वजह से लोगों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक के रोजाना 4 से 5 मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों में खून सही ढंग से नहीं पहुंचने से ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है। इसके साथ ही शरीर में ऑक्सीजन के सही ढंग से न पहुंचने पर भी स्ट्रोक की स्थिति बन जाती है। जब दिमाग की नसों में रक्त प्रवाह रुक जाता है, तब दिमाग में खून का थक्का जम जाने से ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है।
विज्ञापन

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- व्यक्ति को चक्कर आता है
- व्यक्ति को उल्टी आती है
- शरीर या हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं
- जुबान लड़खड़ाने लगती है
ब्रेन स्ट्रोक से बचाव
- नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए
- शराब का सेवन नहीं करना चाहिए
- प्रदूषित वातावरण से दूर रहें
- तेल, चिकनाई का ज्यादा सेवन न करें
बुजुर्गों में होता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना 4 से 5 मरीज ब्रेन स्ट्रोक के आ रहे हैं। यह समस्या बुजुर्गों में ज्यादा दिखाई दे रही है। आज के दौर में लोग भाग-दौड़ का काम कम करते हैं, जिसकी वजह से ये समस्याएं ज्यादा दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed