फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased interest of girl students in tractor mechanic courses

छात्राओं की ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्सेज में बढ़ी दिलचस्पी

Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Increased interest of girl students in tractor mechanic courses
छात्राओं की ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्सेज में बढ़ी दिलचस्पी
विज्ञापन

बिजनौर। छात्राओं की आईटीआई के ट्रैक्टर मैकेनिक जैसे कोर्सेज में दिलचस्पी बढ़ी है। किसानों की बेटी कोर्स में आगे आ रही हैं। राजकीय आईटीआई में ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक आदि पाठ्यक्रम में सीट रिजर्व हैं। अब इन छात्राओं को ऑन जाब ट्रेनिंग में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भेजा गया है।
अब तक छात्राएं ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक जैसे कोर्सेज में दाखिला लेने से कतराती थी परंतु तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खेती तकनीकी आधारित हो जाने से इन कोर्सेज का महत्व बढ़ा है। छात्राएं भारी समझे जाने वाले इन कोर्सेज में खूब दाखिला ले रही है। इनमें ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राएं अधिक है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बिजनौर के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान में ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स में 80 सीट हैं, इनमें 20 प्रतिशत छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। सभी सीट फुल हैं। सामान्य सीटों पर भी छात्राओं ने दाखिला लिया है। इस फील्ड में छात्राओं के लिए नौकरी के अवसर अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईटीआई के मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टर्नर व वेल्डर के अंतिम वर्ष के 135 छात्र छात्राओं को 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग पर भेजा गया है। अगस्त में आईटीआई प्रथम वर्ष में दाखिले शुरू होंगे शासन ने ने स्तर से ड्यूल सिस्टम आफ ट्रेनिंग कार्स शुरू होगा। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ समझौता हो गया है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed