{"_id":"6390d411df25ac796a47ec92","slug":"incomplete-construction-of-panchayat-building-in-kallarwali-nazibabad-news-mrt6168073114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कल्लरवाली में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कल्लरवाली में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्लरवाली में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा
मंडावली। गांव कल्लरवाली में लाखों की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का निर्माण कार्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। पंचायत भवन के प्रति लापरवाही बरतने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मंडावली की ग्राम पंचायत सिकरौडा के मौजा कल्लरवाली में एक वर्ष पूर्व पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। ग्रामीणों विजयपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, मुकेश, सुमेर सिंह, सोमदत्त, हरपाल का कहना है कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य दिसंबर, 2021 में शुरु कराया गया था, एक वर्ष होने के बाद पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। चारदीवारी न होने से कुछ ग्रामीणों ने पंचायत भवन की भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीण पंचायत भवन की भूमि पर पशु बांधने के साथ अपने निजी वाहन खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अधूरे पंचायत भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। उधर, सिकरौडा के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार का कहना है कि किसी कारण से पंचायत भवन का निर्माण कार्य रूक गया था। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।