{"_id":"57bf394d4f1c1b305fd4f24a","slug":"incident-turned-on-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर पर हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर पर हादसा टला
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे विद्युत लाइन में फाल्ट के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में निर्माणाधीन डबल फाटक फ्लाईओवर क्षेत्र में बड़ा हादस उस समय टल गया, जब फ्लाईओवर पर वेल्डिंग में जुटे एक मजदूर के हाथों से वेल्डिंग वायर प्लग छूटकर रेलवे की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से टकरा गया। घटना से क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी मच रही।
डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान उच्च क्षमता की रेल विद्युत लाइन के ऊपर रखे गार्डरों पर वेल्डिंग करते समय अचानक वेल्डिंग प्लग वायर सहित छूट गया। वेल्डिंग प्लग एवं वायर नीचे से गुजर रही उच्च क्षमता की रेल विद्युत लाइन पर जैसे ही गिरा, तभी तेज धमाके के साथ चिंगारियां और लपटें उठने लगीं।
वेल्डिंग मजदूर सहित आसपास काम कर रहे मजदूरों एवं राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। संयोग से उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, अन्यथा भयंकर हादसा पेश आता। घटना में उच्च क्षमता की रेल लाइन का तार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। यदि रेल विद्युत लाइन टूटकर जमीन पर गिरती, तो भीषण हादसा संभावित था। घटना के तत्काल बाद क्षेत्र से चंद मिनटों बाद गुजरने वाली मालगाड़ी सहित अन्य ट्रेनों को आसपास रोककर टीआरडी विभाग ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन ठीक कराकर रेलों का संचालन सुचारु कराया।