{"_id":"68e15b0e75fbe01a6b0b7f97","slug":"inauguration-of-development-works-worth-more-than-rs-11-crore-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-161900-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 11 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 11 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों लोकार्पण
Sat, 04 Oct 2025 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। अल्हैपुर विकास खंड परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की सभा विधायक अशोक राणा ने विकास खंड क्षेत्र में 11 करोड़ 39 लाख की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
ब्लाॅक परिसर में नवीन आगंतुक कक्ष, प्रमुख कार्यालय, बाल विकास पुष्टाहार भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को आगामी 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार रूप दिलाने में सहयोग करने की अपील की।
ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने को प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से डिजीटल फीडबैक, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कृषि विभाग के बीज भंडार प्रभारी सोमपाल सिंह ने किसानों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीओ त्रिलोकचंद, नीरज प्रताप सिंह, हिंमाशु चौहान, हेमलता सैनी, रोहिताश सिंह, संध्या देवी, सुनीता चौहान, ममता देवी, योगराज सिंह, ईश्वर दयाल आदि रहे।