फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inauguration of bathing fair of Ganga Aarti today

गंगा आरती के स्नान मेले का उद्घाटन आज

Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of bathing fair of Ganga Aarti today
नांगलसोती। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नांगलसोती के गंगाघाट पर लगने वाले गंगा स्थान मेले का उद्घाटन छह नवंबर को किया जाएगा। मेला कमेटी की ओर से स्नान मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

नांगलसोती गंगा घाट पर उत्तराखंड के बाद यूपी की सीमा में लगने वाला पहला गंगा स्नान मेला है। मेले में गांव हरचंदपुर, मायापुरी, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, नांगलसोती सहित दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेला समिति के संरक्षक मो. फरमान ने बताया कि गंगा घाट पर पहुंचने वाले मार्ग पर सरकंडे बिछाकर समतल करा दिया गया है। रविवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह गंगा आरती के साथ मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष मुन्ने खां ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, भारतीय किसान यूनियन की ओर से शिविर लगाए जाएंगे। रविवार से स्नान मेले में दुकानें लगनी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गोताखोरों की टीम का शिविर गंगाघाट के नजदीक ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed