{"_id":"624f30861855c1324d714ea3","slug":"inauguration-by-cutting-the-lace-of-a-road-broken-by-coconut-bijnor-news-mrt5836100159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल से टूटी सड़क का फीता काटकर लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियल से टूटी सड़क का फीता काटकर लोकार्पण
विज्ञापन
नहटौर शाखा नहर पटरी सड़क फीता काटकर शुभारंभ विधायक सुचि चौधरी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारियल से टूटी सड़क का फीता काटकर लोकार्पण
बिजनौर। नारियल न टूटने को लेकर सुर्खियों में आई नहर की पटरी वाली सड़क का निर्माण पूरा हो गया। बृहस्पतिवार को सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया। निर्माण शुरू होने के दौरान जांच में फंस चुकी इस सड़क को पूरा कर लिया गया है। दरअसल, निर्माण चालू होते समय नारियल से इस सड़क का उद्घाटन किया था, तब नारियल नहीं टूटा था और सड़क बिखर गई। जिस पर काफी हल्ला मचा और सड़क निर्माण जांच के घेरे में आया था।
बृहस्पतिवार को सदर विधायक सुचि चौधरी और उनके पति भाजपा नेता मौसम चौधरी ने नहटौर शाखा नहर पटरी पर बनाई गई सात किलोमीटर लंबी सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके साथ ही यह सड़क जनता के लिए खोल दी गई। काफी खुशनुमा माहौल के बीच यह कार्यक्रम हुआ। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी खुश नजर आए। बता दें कि दिसंबर के महीने में सदर विधायक सुचि चौधरी और मौसम चौधरी इस सड़क के निर्माण को उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। सड़क का उद्घाटन करते हुए नारियल तोड़ने का प्रयास किया गया। उस वक्त नारियल तो नहीं टूटा था, लेकिन सड़क टूट गई थी। तब सदर विधायक ने सड़क निर्माण में धांधली और निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं लगाने का आरोप लगाया। जिसके चलते सड़क जांच के घेरे में आ गई। जांच के लिए तीन तीन कमेटियां बनीं। निर्माण सामग्री को जांच के लिए लैब में भेजा गया।
उस वक्त सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निलंबन भी झेलना पड़ा। हालांकि अब विभागीय जांच में क्लीन चिट मिलने के साथ ही सड़क का निर्माण पूरा किया। विवादों में फंसी सड़क को बनाने के लिए ठेकेदार ने भी बेहद सतर्कता बरतते हुए बेहतर से बेहतर निर्माण किए जाने का प्रयास किया। अब सड़क का निर्माण पूरा होते ही फिर से उद्घाटन किया गया। सात किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर एक करोड़ 16 लाख रकम खर्च की गई है। विवादों में फंसी इस सड़क का उद्घाटन हुआ तो नारियल की यादें भी ताजा हो गई।
विज्ञापन
पिछली बार शिलान्यास के समय सड़क निर्माण में गड़बड़ी मिली थी, जो जिम्मेदार थे, उन्हें दंडित किया जा चुका है। आज सड़क का लोकार्पण किया है। सड़क का निरीक्षण भी किया गया, सड़क अब मानकों के तहत बनी है। भविष्य में भी प्रयास रहेगा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य पूरे मानकों के साथ कराए जाएं
- सुचि मौसम चौधरी, विधायक बिजनौर