फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the village of Vijayanagala, Karant has wreaked havoc

विजयनंगला गांव में करंट ने बरपाया कहर

Thu, 25 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
In the village of Vijayanagala, Karant has wreaked havoc
गांव में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में गांव जियनंगला में करंट की चपेट में आकर मरे चारों युवक मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। मृतकों में मुकेश की शादी हो चुकी है और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अन्य युवकों की अभी तक शादी नहीं हुई है। मृतकों में जयदेव दिल्ली में लिफ्टमैन का काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह गांव आया था। मुकेश व महेश दोनों सगे भाई हैं। मोनू भी मजदूरी का ही काम करता था। घायल हुए परवेंद्र व अन्य मृतकों के खेतों की सिंचाई टेकचंद व इस लाइन से जुड़े तीनों नलकूपों से होती थी। खेत में तार काफी नीचे लटके होने के कारण हमेशा हादसे का भय बना रहता था। बुधवार को पांचों रस्सा आदि लेकर लाइन खींचने के लिए गए थे कि अचानक बिजली आने से चार की मौत हो गई। 
विज्ञापन


नहीं खींचे लटके तार       
नूरपुर। बिजली के लटके तारों को खींचने को ग्रामीणों ने कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों से गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामवासियों की माने तो जंगल में कई जगह तार जर्जर हालत में नीचे लटके हुए हैं, जिनसे हर समय हादसे का भय बना रहता है। बिजली निगम द्वारा कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामवासी खुद ही तार खींच रहे थे और यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


कटौती में कस रहे थे तार
नूरपुर। सवेरे आठ बजे से 12 बजे तक बिजली का कट रहता है। इसी समय ये लोग तार खींच रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि पावर कट के दौरान लाइट नहीं आएगी। दुर्भाग्य की  इनका सोचना गलत हुआ और कट के  दौरान बिजली आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लिया था शट डाउन      
नूरपुर। तार खींचने के लिए मृतकों द्वारा बिजलीघर से शट डाउन नहीं लिया गया था। उपखंड अधिकारी राहुल गुप्ता, व फैजपुर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विजयनंगला में पहले नूरपुर से बिजली की आपूर्ति की जाती थी। दो सप्ताह पूर्व ही हंसुपुरा में नए बने बिजलीघर से उक्त गांव को जोड़ा गया था। बिजलीघर पर किसी भी ग्रामीण ने तार लटके होने की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी और न ही तार खींचने के लिए शट डाउन लिया गया था।  उधर, गांव पहुंचे भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।       


विधायक ने किया हरसंभव मदद दिलाने का वादा      
नूरपुर। क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र चौहान मृतकों के घर पहुंचे और सांत्वना देते हुए परिजनों को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि अधिकारियों को मृतक के परिजनों से मिलकर सहायता राशि दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए हैं। वह खुद भी अधिक से अधिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed