फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the second phase, consumers will get only ration

दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को केवल राशन ही मिलेगा, नमक, तेल और चने का नहीं होगा वितरण

Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
In the second phase, consumers will get only ration
दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को मिलेगा सिर्फ राशन
विज्ञापन

धामपुर। सरकार की ओर से राशन उपभोक्ताओं को योजना के प्रथम चरण में प्रतिकार्ड एक किलो नमक, सोयाबीन का तेल, चना और प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेेहूं दिया जा रहा है। लेकिन दूसरे चरण में कार्ड धारकों को नमक, तेल और चना नहीं मिलेगा। केवल दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं ही मिलेगा।
एआरओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि धामपुर तहसील में चार विकास क्षेत्र और छह नगर निकाय हैं। इन सभी क्षेत्रों को मिलाकर 189742 पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड हैं। करीब 822930 यूनिट हैं। ब्लाकवार अफजलगढ़ विकास क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के 37401 राशन कार्ड हैं और 160069 यूनिटें हैं। धामपुर विकास क्षेत्र में 44030 कार्ड और इन कार्डों पर करीब 188523 यूनिट, स्योहारा ब्लाक में 32414 कार्ड और इन कार्डों पर 137786 यूनिट और नहटौर विकास क्षेत्र में 36942 कार्ड बने हैं और इन कार्ड पर करीब 159745 यूनिट हैं। इसी प्रकार से अंत्योदय कार्डों की स्थिति है। इस प्रकार से पात्र गृहस्थी और अंत्योदय मद में अफजलगढ़ ब्लाक में 38476, धामपुर में 44622, स्योहारा में 32958 व नहटौर में 37583 कार्ड धारक हैं। इन सभी कार्डों पर करीब 656157 यूनिटें हैं।
विज्ञापन

पालिकाओं में 166773 लाभार्थी
अंत्योदय व पात्र गृहस्थी मद में पालिका अफजलगढ़, धामपुर, नहटौर, सहसपुर, स्योहारा और शेरकोट में 36104 कार्डधारक हैं और कुल 166773 यूनिट है। सरकार की ओर से गरीबों के लिए जो अन्नपूूर्णा योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना के प्रथम चरण मेें कार्ड धारक को प्रति कार्ड एक किलो नमक, एक किलो सोयाबीन का तेल, एक किलो चना और प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेेहूं देने का प्रावधान है। जबकि दूसरे चरण में केवल प्रति यूूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को दूसरे चरण में इन्हें भी चना, तेल और नमक नहीं मिलेगा। केवल प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल ही मिलेगा। बताया गया कि प्रथम चरण मेंतीन दिन और बढ़ा दिए गए है। प्रथम चरण अब 23 दिसंबर को खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed