फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the midst of scorching heat, people were suffering all night without electricity

भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली रात भर बेहाल रहे लोग

Fri, 08 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the midst of scorching heat, people were suffering all night without electricity
बिजनौर में बुखारा बिजली के सामने जाम लगाते शहरवासी। - फोटो : BIJNOR
भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली रात भर बेहाल रहे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार रात में 29 डिग्री तापमान और उमस भरी गर्मी के बीच गायब हुई बिजली ने लोगों को बेहाल कर दिया। यह हालात एक दो मोहल्ले में नहीं बल्कि बुखारा बिजलीघर से जुड़े आधे शहर में रहे। छह घंटे बिजली गुल होने पर लोग बिलबिला गए और घरों से बाहर निकलकर सड़कों टहलते रहे। सैकड़ों लोगों की भीड़ बिजलीघर पर जमा हो गई। भीड़ के चलते सड़क पर जाम के हालात बन गए। दरअसल, बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे एक खंभा टूट जाने की वजह से बुखारा बिजलीघर की आपूर्ति बंद हो गई थी। जोकि रात में तीन बजे बहाल हो सकी।
बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे किसी वाहन की टक्कर से एक खंभा टूट गया। जिसकी वजह से बुखारा बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हुआ और बिजली गुल हो गई। रात में एक बजे तक इस फाल्ट को ठीक करने का काम चलता रहा। बुखारा बिजलीघर बंद हो जाने की वजह से आधे शहर की बिजली गायब हो गई। रात में पंखों का लोड बढ़ने और देर तक बिजली गायब रहने की वजह से इन्वर्टर भी काम नहीं कर पाए। नतीजा ये हुआ कि रात में 12 बजते बजते लोगों को गर्मी के चलते घरों से बाहर आकर सड़कों पर खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री बना हुआ था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री बना हुआ था। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, बिजली आपूर्ति में हो रही गड़बड़ी उन्हें और परेशान कर रही है। शुक्रवार को दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति ठीक हुई तो ट्रिपिंग ने किया परेशान
करीब दो बजे बिजली को ठीक कर लिया गया था, छह घंटे बिजली गुल होने के बाद आपूर्ति हुई तो अचानक लोड बढ़ गया। लोड बढ़ते ही ट्रिपिंग होने लगी। कहीं लो वोल्टेज की समस्या हुई तो कहीं ट्रिपिंग हो गई। काफी प्रयास के बाद करीब तीन बजे आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। शॉपिंग मॉल के सिनेमा को बैकअप देने के लिए लगाए गए इन्वर्टर खराब हैं। बिजली की बार बार ट्रिपिंग से डरकर शुक्रवार को शो ही निरस्त कर दिए गए। एक भी शो नहीं चलाया गया।

बृहस्पतिवार रात में एक खंभा टूट जाने की वजह से बुखारा बिजली घर को आपूर्ति देने वाली 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया था। जिस वजह से बुखारा बिजलीघर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात में करीब तीन बजे आपूर्ति को सुचारु कराया गया - एसडीओ, प्रदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed