फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Najibabad, 100 grams of gold jewelery was robbed from a woman Saraf

नजीबाबाद में महिला सराफ से 100 ग्राम सोने के आभूषण लूटे

Sun, 12 Jun 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
In Najibabad, 100 grams of gold jewelery was robbed from a woman Saraf
नजीबाबाद में महिला सराफ से 100 ग्राम सोने के आभूषण लूटे
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राहक बनकर आया एक लुटेरा महिला सराफ बिंदू से लगभग पांच लाख रुपये कीमत के 100 ग्राम सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस लुटेरे की पहचान करने में जुटी है।
महिला सराफ बिंदू पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री हैं और उनकी चौक बाजार में मक्खनलाल-बाल किशन के नाम से दुकान है। घटना के वक्त वह अपने नौकर अंकित तोमर के साथ दुकान पर बैठी थी। ग्राहक बनकर आए लुटेरे ने उनसे चांदी का सिक्का दिखाने को कहा और एक सिक्का पसंद कर उसमें छेद कराने को कहा। नौकर अंकित पड़ोस में चांदी के सिक्के में छेद कराने चला गया, इसी बीच वह सोने के आभूषण देखने लगा। इस दौरान उसने एक आभूषण पत्नी को दिखाने के नाम पर जेब में रख लिया, बिंदू ने उसे वापस रखने को कहा, इसी बीच लुटेरा आभूषणों वाला डिब्बा उठाकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि लुटेरा कान के कुंडल, अंगूठी आदि सहित करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण लूट कर ले गया है।
विज्ञापन

महिला सराफ से लूट की वारदात से कारोबारियों में रोष
नजीबाबाद (बिजनौर)। महिला सराफ की दुकान से 100 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर ले जाने की घटना से सराफा कारोबारियों और व्यापारियों में रोष है। लुटेरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, उसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सराफ व्यापारी नेता भी है और पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री हैं। जिस तरह से वारदात की गई, उससे साफ है कि लुटेरा पूरी योजना बनाकर आया था। वह जानता था कि सराफ बिंदू की दुकान में चांदी के सिक्के में छेद नहीं हो सकता। पहले उसने चांदी के सिक्के में छेद कराने के बहाने सराफ के नौकर अंकित को बाहर भेज दिया। उसके बाद वह सोने के आभूषण देखने लगा और एक आभूषण जेब रख लिया। बिंदू इसका विरोध करने लगी तो उसने डिब्बा उठा लिया और उन्हें धमकी देता हुआ फरार हो गया। बिदू ने जब तक बाहर आकर शोर मचाया, वह फरार हो चुका था।

नजीबाबाद में सराफा प्रतिष्ठान पर बैठा सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरा।

नजीबाबाद में सराफा प्रतिष्ठान पर बैठा सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरा।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed