फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Nagina area, children are not coming to school in fear of Guldar

Bijnor News: नगीना - गुलदार की दहशत में स्कूल नहीं आ रहे बच्चे

Fri, 04 Aug 2023 10:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
In Nagina area, children are not coming to school in fear of Guldar
- छुट्टी के बाद माता-पिता के साथ ही बच्चे को घर भेजने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक के चलते गांव में स्थित सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। खुद विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जब से गुलदार के हमलों की संख्या में इजाफा हुआ है, करीब 20 से 30 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में कम हो गई हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों को भी चिह्नित कर शिक्षक-शिक्षिकाओं को वहां सावधानी बरतने के निर्देश दे दिए हैं। ब्लॉक कोतवाली के खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में आ रहे सरकारी विद्यालयों का सर्वे कराया है। ब्लॉक में 18 ऐसे विद्यालय हैं जो गांव की आबादी से करीब 100-200 मीटर की दूरी पर घने जंगल के आसपास स्थित हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों की सुरक्षा के प्रति सचेत रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्राम हरवंश वाला, भोगपुर, भोगपुर खदरी, सरदारपुर, उग्रसेनपुर, तोफिक वाला, समसपुर सद्दो, हीरावाली, नारायणपुर रामजी, शेरनगर नरेनी, नूर अलीपुर भगवंत, वन विटोल, दोदराजपुर, सूफीपुर अंगत, अलीपुर मान, फतेहपुर, रावलहैड़ी में स्थित विद्यालयों को चिह्ति किया गया हैं। बच्चों की छुट्टी के समय माता-पिता को बुलाकर उनके साथ ही बच्चे को घर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed