फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In-laws accused of poisoning daughter

ससुरालियों पर बेटी को जहर देने का आरोप

Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of poisoning daughter
ससुरालियों पर बेटी को जहर देने का आरोप
विज्ञापन

मंडावली (बिजनौर)। मंडावली क्षेत्र के गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हरिद्वार में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का बुधवार को बिजनौर में पीएम कराया गया। महिला के पिता ने दामाद समेत चार लोगों पर उसकी बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मंडावली पुलिस को तहरीर दी है।
मंडावली के लालूवाला निवासी अमर सिंह ने तहरीर दी कि उसकी बेटी दीपा के साथ मोहनपुर निवासी अमित ने 25 फरवरी 2021 को मंदिर में जाकर शादी की थी। रजामंदी से शादी कराने की बात पर वह उसकी बेटी को घर छोड़ गया था। काफी समय बीतने के बाद वह लड़की लेने नहीं आया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 29 मई को मंडावली थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद थाने द्वारा पीड़ित की बेटी को अमित के साथ भेज दिया गया था।
विज्ञापन

अमर सिंह ने बताया कि ससुराल वालों का रवैया उनकी बेटी दीपा के साथ अच्छा नहीं था। वे अक्सर दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान करते थे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक जून को ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी को जहर दिया। जिसके बाद हरिद्वार अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित की मांग पर मृतक का पीएम कराया गया। पीड़ित ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed