फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In-laws accused of assault and making objectionable video

Bijnor News: ससुरालियों पर मारपीट करने और आपत्तिजनक वीडियाे बनाने का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of assault and making objectionable video
बिजनौर, चांदपुर। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर मारपीट करने व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह करीब तीन साल पहले नगीना थाना के गांव निवासी के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति, ससुर, सास, ननद, देवर कम दहेज बताकर उसे ताने देते थे। दहेज में कार लाने को कहते थे। मना करने पर उसे प्रताडि़त करते थे। देवर अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था।
उसके एक पुत्री हुई। पुत्री के होने से ससुराल के लोग नाराज हो गए। पुत्री होने के 13 दिन बाद घर से निकालने लगे तो वह अपने पिता को बुलाकर उनके साथ अपने मायके आ गई।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के समझाने पर लोग अपनी गलती मानकर दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन देकर उसे अपने साथ ले गए। कुछ दिन बाद दहेज व लडकी का ताना देते हुए परेशान करने लगे। दिसम्बर 2022 में दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। तभी से वह मायके रह रही है। 15 अक्तूबर 2024 को दोपहर में उसका पति, ससुर, सास, देवर व दो व्यक्ति चांदपुर स्थित उसके मायके के घर में घुस आए। उस समय वह अकेली थी। आते ही गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि कार की मांग पूरी नहीं की। मना करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। उसकी कपड़े फाड़कर अर्धनग्न अवस्था में विडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed