{"_id":"699763472726be216409aab9","slug":"in-kashirampur-25-people-died-of-cancer-in-12-years-seven-more-fell-ill-bijnor-news-c-27-1-bij1027-172804-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: काशीरामपुर में 12 साल में 25 लोगों की कैंसर से मौत, सात और बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: काशीरामपुर में 12 साल में 25 लोगों की कैंसर से मौत, सात और बीमार
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में पिछले 12 वर्षों में कैंसर से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में भी सात महिला एवं पुरुष कैंसर से पीड़ित है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जल निगम की टीम ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
मंडावली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशीरामपुर के ग्रामीण महेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, चंद्रशेखर, वीरेंद्र सिंह, सुशील आदि ने बताया कि काशीरामपुर गांव में पिछले 12 साल में 25 पुरुष व महिलाओं की कैंसर से मौत हो चुकी है। वहीं, वर्तमान में जग्गो देवी (60), धीर सिंह (38), संतोष शर्मा (62), इमला देवी (61), ज्योति (28), मुमताज (30), ब्रह्मवती (45) आदि कैंसर से पीड़ित हैं। प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर कैंसर पीड़ित रोगियों के परिजनों का हाल जाना। इसके अलावा टीम इंडिया मार्का हैंडपंपों के छह नूमने भी एकत्र किए। वहीं, एडीओ कृषि विकास कुमार, लेखपाल अजब सिंह, सचिव महेश कुमार ने गांव पहुंचकर कैंसर पीड़ित लोगों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की।
तीन साल पहले परिवार में कैंसर से हुई दो मौत : पिंकी
ग्रामीण पिंकी ने बताया कि उनके परिवार में तीन वर्ष पहले कैंसर से दो मौत हो चुकी हैं। किस वजह से गांव में कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। कैंसर को लेकर ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन
ग्रामीण कैंसर से भयभीत हैं : धनीराम
ग्रामीण धनीराम ने बताया कि उनके पिता चौधरी मुन्ने सिंह की चार दिन पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो चुकी है। इस समय ग्रामीण कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से भयभीत हैं। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी की जांच करें।
ग्रामीणों की शिकायत टीम नमूने लेने गांव पहुंची थी। टीम ने गांव से इंडिया मार्का हैंडपंपों से पानी के छह नमूने एकत्र किए। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि पानी खराब है या नहीं। ....शुभम सक्सेना, सहायक अभियंता, जल निगम, बिजनौर
काशीरामपुर में कैंसर पीड़ितों के मामले संज्ञान में आने पर जांच कराई गई। गांव से पानी के जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है।
....शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, नजीबाबाद