फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In football, Bhagwant School Chandpur defeated Kasturba Gandhi Noorpur 2-0.

Bijnor News: फुटबाल में भगवंत स्कूल चांदपुर ने कस्तूरबा गांधी नूरपुर को 2-0 से हराया

Wed, 08 May 2024 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
In football, Bhagwant School Chandpur defeated Kasturba Gandhi Noorpur 2-0.
चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर। हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही हैं। फुटबॉल बालिका वर्ग में भगवंत पब्लिक स्कूल चांदपुर ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नूरपुर को 2-0 से हराया है।
दूसरे दिन फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, हैंडबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि फुटबॉल्र बालक वर्ग में दयानंद इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा की टीम ने हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर की ए टीम को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज मानपुर की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चांदपुर सियाऊ को 14 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिताओं (बालक वर्ग) में हिंदू इंटर कॉलेज की ए टीम ने इसी विद्यालय की बी टीम को 3-2 से हराया। हैंडबॉल ( बालक वर्ग) में भगवंत पब्लिक स्कूल चांदपुर के खिलाड़ियों ने हिंदू इंटर कॉलेज की टीम को 6-2 से हराकर विजय प्राप्त की। बालिका वर्ग में भी भगवंत पब्लिक स्कूल चांदपुर ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय खटाई को हराकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में नेहरू स्टेडियम बिजनौर से आए सादिक अनीस, चित्रा चौहान, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार, अनमोल सक्सेना, फिरोज अहमद, अंशु चौधरी, अशोक त्यागी, नदीम अहमद, सुधीर चौधरी, विजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed