फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In every situation, the announcement to do Panchayat

हर हाल में पंचायत करने का किया एलान

Tue, 12 Feb 2019 12:13 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 12 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
In every situation, the announcement to do Panchayat
आकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीएम, डीसीओ व सीओ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों के घर पर पुलिस ने रविवार रात दबिश दी। पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस महापंचायत को रोकने के लिए उन पर दबाव बना रही है, लेकिन किसान के स्वाभिमान के लिए हर हाल में 12 फरवरी को गांव रशीदपुर गढ़ी में महापंचायत की जाएगी। महापंचायत को 20 संगठनों के समर्थन व    इसमें 20 हजार किसानों के आने का दावा किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने रविवार रात उनके, प्रदेश संयोजक एमपी सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित पांच पदाधिकारियों के घर पर दबिश दी। भारी संख्या में पुलिस बल सभी जगह गया। कहा कि पुलिसकर्मी उन्हें कोर्ट से जमानत लेने की बात कह रहे थे। राजेंद्र सिंह के अनुसार जमानत लेने की बात कहने को पुलिस कब से इस तरह घर पर दबिश देने लगी। कहा कि पुलिस उन पर महापंचायत को स्थगित करने के लिए दबाव डाल रही है। कहा कि चार फरवरी को किसानों पर लाठीचार्ज करके किसानों को दबाने की कोशिश की गई। प्रशासन ने किसानों पर मुकदमे न दर्ज करने व दस फरवरी तक समस्त बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन प्रशासन अपने दोनों ही वादों को तोड़ चुका है। कहा कि पुलिस अब उन्हें किसानों की आवाज उठाने से भी रोक देना चाहती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। कहा कि अगर पुलिस ने किसी पदाधिकारी को गिरफ्तार किया तब भी 12 फरवरी को महापंचायत होकर रहेगी। जो पदाधिकारी गिरफ्तार होगा वह जेल में आमरण अनशन करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के कहने पर पुलिस किसानों की आवाज लाठी से दबाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि वे शांति से किसानों की आवाज उठा रहे हैं। उनके संगठन में आतंकवादी नहीं हैं, फिर भी महापंचायत को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। कहा कि दिल्ली में जब भाकियू की किसान यात्रा पर लाठीचार्ज किया गया तो उनके संगठन ने बाकी किसान संगठनों को साथ लेकर जिले में जाम लगा दिया था। अब एक बार फिर से किसानों की लड़ाई है। सभी इसमें साथ दें। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, हाजी शकील, संजीव राठी, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


िसानों का गन्ना मूल्य भुगतान भेजा
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादरपुर ने    पेराई सत्र 2018-19 का गन्ना मूल्य एसएपी की दर से दिनांक 10-01-19 से 16-01-19 तक खरीदे गए गन्ने का गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित समितियों को भेजा है। द्वारिकेश चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी    सिंह ने बताया की बहादरपुर इकाई ने सत्र 2018-19 का दिनांक 16 जनवरी तक क्रय किए गन्ने का मूल्य बहादरपुर इकाई का 1414,14    लाख का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कृषक बंधुओं अपना गन्ना        मूल्य भुगतान प्राप्त कर लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू पदाधिकारियों पर लगाया आरोप
प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने    कहा कि भाकियू के पदाधिकारी उनके आंदोलन में शामिल न     होने के लिए किसानों से कह रहे हैं। आंदोलन तो किसानों का है   और किसानों के लिए है। कहा    कि अगर 14 फरवरी के   आंदोलन के लिए भाकियू वाले उन्हें बुलाएंगे तो वे जरूर जाएंगे।


आकियू और प्रशासन की वार्ता विफल
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता विफल हो गई। किसान नेताओं ने हर कीमत पर महापंचायत करने की बात कही है। एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी महेश कुमार ने सोमवार शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों से वार्ता की। जिसमें किसानों पर लाठी चार्ज होने, मुकदमे  लिखे जाने और किसान नेताओं के घर दबिश देने के मुद्दे छाए रहे। आजाद किसान यूनियन जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने किसानों पर राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। ऐसे प्रशासन की किसी भी बात पर विश्वास नहीं   किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकारी महापंचायत को स्थगित करने के लिए वार्ता करने आए थे। लेकिन महापंचायत स्थगित करने से साफ इंकार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी चीनी मिलों द्वारा भुगतान कराने पर भी कोई आश्वासन नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि गांव रशीदपुर गढ़ी में 12 फरवरी को महापंचायत हर हाल में होगी। 20 हजार से ज्यादा किसान महापंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed