फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ... in every situation, parents' daughter

...करती हर हाल में मां-बाप की खिदमत बेटी

Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
... in every situation, parents' daughter
...करती हर हाल में मां-बाप की खिदमत बेटी
विज्ञापन

नजीबाबाद । बज्म-ए-उर्दू अदब की ओर से बेटी पर एक तरही शेरी नशिस्त में शायरों ने उम्दा कलाम पेश कर खूब - वाहवाही लूटी। तुझ पे आए न कभी कोई मुसीबत बेटी... को सराहा गया।

अदबी संस्था बज्म-ए-उर्दू अदब कल्हेड़ी की ओर से हाजी इखलास एडवोकेट के आवास पर शेरी नशिस्त का आयोजन किया गया। वाजिद और इदरीश की नात -ए- पाक से शेरी नशिस्त का आगाज हुआ। कारी शाकिर रिजवी ने सुनाया - दिल में रहती है मेरे बस यही हसरत बेटी। डॉक्टर आफताब नोमानी ने सुनाया - बेटियां होती नहीं हैं कभी जहमत बेटी, ये तो अल्लाह की है बोलती रहमत बेटी। मास्टर ताबिश ने सुनाया - तू हमेशा रहे खाविंद की जीनम बेटी, तुझ पे आए ना कभी कोई मुसीबत बेटी। डॉक्टर इलियास अंसारी ने सुनाया - नहीं करती कोई शिकवा ना शिकायत बेटी, करती हर हाल में मां-बाप की खिदमत बेटी। नदीम साहिल ने सुनाया - पहली बेटी पे ही सर अपना पकड़े बैठे हो, शादमां हो कि है जन्नत की बशारत बेटी। हाजी इखलाख ने सुनाया - सुनके आवाज सदा तूने कहा जी पापा, इस आदत से तू सदा पाएगी अजमद बेटी। हाजी अनवार अहमद की अध्यक्षता और कारी शाकिब के संचालन में आयोजित शेरी नशिस्त में मोहम्मद वाजिद, इदरीश, मुमताज अहमद, शमशाद अहमद ने भी कलाम पेश किए। इस अवसर पर हाजी अख्तर हुसैन, इकबाल अहमद, जमाल इखलास, फरीद अहमद, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed