{"_id":"61fac8ec4dc0167f062d4244","slug":"in-dhampur-seat-only-107-people-will-vote-through-postal-ballot-dhampur-news-mrt575580111","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर विधान सभ क्षेत्र में आज और कल डलेंगे दिव्यांग व 80 साल से उपर की आयु के मतदाताओं के घरों पर वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर विधान सभ क्षेत्र में आज और कल डलेंगे दिव्यांग व 80 साल से उपर की आयु के मतदाताओं के घरों पर वोट
विज्ञापन
धामपुर सीट पर 107 लोग ही पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट
धामपुर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन और चार फरवरी को चुनाव आयोग के आदेश पर 80 साल से ऊपर की आयु और दिव्यांग मतदाताओं के उनके घरों पर पोलिंग बूथ बनाकर पोस्टल बैलेट से वोट डलवाए जाएंगे। वोट डलवाने के लिए क्षेत्र में नौ टीमों का गठन किया गया है। जो वंचित रह जाएंगे, उन्हें पांच फरवरी को एक और मौका वोट डालने का मिलेगा। यदि इस मौके को भी खो दिया तो फिर वह ऐसे मतदाता अपना वोट नहीं डाल पाएंगे।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि धामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4000 ऐसे मतदाता है, जिनकी आयु 80 साल से ऊपर है। 2500 मतदाता दिव्यांग हैं। आयोग के आदेश पर इन सभी मतदाताओं से घर पर पोस्टल बैलेट से वोट डलवाने के लिए बीएलओ से फार्म 12-डी भरवाए गए थे, लेकिन इनमें से केवल 27 दिव्यांगों और 80 साल से ऊपर के 242 मतदाताओं ने घर पर वोट डालने की सहमति जताई है। इन सभी के वोट तीन और चार फरवरी को उनके घरों पर डलवाए जाएंगे। वोट डलवाने के लिए क्षेत्र में नौ टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, कैमरामैन, दो पुलिसकर्मी शामिल होंगे। यह टीमें रूट चार्ट के हिसाब से संबंधित गांवों में जाकर प्रतिदिन 20 मतदाताओं के वोट डलवाएंगी। वोटिंग सवेरे 9:00 बजे से होगी। इसके लिए गांव में ही संबंधित व्यक्ति के घर पर ही पोलिंग बूथ बनेगा। जो बूथ से बाहर मतदाता को सत्यापित करने का काम करेगा। मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह से बनाए रखा जाएगा। मतदान की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिन लोगों के वोट पड़ने हैं उन्हें एक दिन पहले फोन करके बता दिया गया है।