{"_id":"61e9ad13c5c7875992124e42","slug":"in-dhampur-electricity-distribution-division-ii-now-instead-of-two-there-will-be-four-sub-divisions-dhampur-news-mrt574129936","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर विद्वुत वितरण खंड द्वितीय में अब दो के स्थान पर होंगे चार सब डिवीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर विद्वुत वितरण खंड द्वितीय में अब दो के स्थान पर होंगे चार सब डिवीजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में अब दो सब डिवीजनों के स्थान पर चार सब डिवीजन होंगे। चारों उप खंडों को निगम की ओर से चालू कर दिया गया है।
धामपुर द्वितीय डिविजन में करीब 14 बिजलीघर और करीब सवा लाख उपभोक्ता है। डिवीजन के चार उप खंडों में विभाजन होने के बाद अब प्रत्येक सब डिवीजन पर करीब 25 से 28 हजार उपभोक्ताओं होंगे। ऐसा होने से अब उपभोक्ताओं को पहले से और अधिक बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं का भी त्वरित निदान होगा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से रिवैंप योजना के अंतर्गत यह व्यवस्था की गई है। अब क्षेत्र के सभी जर्जर तारों को बदला जाएगा, जो बिजलीघर और ट्रांसफार्मर ओवरलोड है, उनकी क्षमता वृद्धि की जाएगी। निगम की ओर से गांव सैदपुर में पांच एमवीए की क्षमता का बिजलीघर है, जिसकी क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए किया जा रहा है। गांव सरकड़ा में स्थापित पांच एमवीए के बिजलीघर को दुगुनी क्षमता में बदला जा रहा है। गांव मानियावाला में 10 को 15 एमवीए की क्षमता और गांव वीरभानवाला में स्थापित बिजलीघर की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है।
तीन नए बिजलीघर और बनेंगे
निगम की ओर से तीन नए बिजली घरों की स्थापना की जा रही है। यह बिजलीघर स्योहारा ,कादराबाद और शाहपुर नीचल में बनेेंगे। जिस का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिल चुकी है। जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
स्योहारा द्वितीय और भिक्कावाला में नए सब डिवीजन संचालित
अधिशासी अभियंता ने बताया कि धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय में अब तक केवल दो सबडिवीजन अफजलगढ़ और स्योहारा में संचालित थे। लेकिन अब दो सबडिवीजनों को बढ़ाकर चार कर दिया गया है।अब स्योहारा द्वितीय और भिक्कावाला में नए सब डिवीजन संचालित हो गए हैं। प्रत्येक सबडिवीजन पर करीब 25 से 28 हजार के आसपास उपभोक्ता हैं।
किस सब डिजीवन पर कहां-कहां के बिजलीघर शामिल
एक्सईन ने बताया कि दो और नए सब डिवीजनों की स्थापना होने से भिक्कावाला सब डिवीजन में भिक्कावाला, वीरभानवाला और मनियावाला बिजलीघरों को शामिल किया गया है। अफजलगढ़ सब डिवीजन में हरेवली, अफजलगढ़, पैगंबरपुर और मुबारकपुर बिजली घर शामिल होंगे। स्योहारा द्वितीय सब डिवीजन में पालनपुर, सहसपुर, राजा का ताजपुर और ठाटजट बिजलीघरों को शामिल किया गया है। स्योहारा प्रथम सब डिवीजन में स्योहारा नगर और ग्रामीण, उमरपुर खादर और सरकड़ा गांव के बिजलीघर को शामिल किया गया है।