{"_id":"6005cbd58ebc3e32e87a937c","slug":"in-charge-teacher-found-absent-in-inspection-of-district-coordinator-dhampur-news-mrt5211802115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला समन्वयक के निरीक्षण में इंचार्ज शिक्षिका मिली गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला समन्वयक के निरीक्षण में इंचार्ज शिक्षिका मिली गैरहाजिर
विज्ञापन

धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक विवेक बंसल ने राज्य परियोजना लखनऊ के आदेश पर सोमवार को नहटौर और धामपुर ब्लाक के करीब छह प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस मौके पर नहटौर ब्लाक के गांव हकीमपुर नारायण के प्राइमरी स्कूल में इंचार्ज शिक्षिका गैर हाजिर मिली।
जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि उनके द्वारा परियोजना लखनऊ के आदेश पर एक माह में कम से कम बीस स्कूलों का निरीक्षण कर प्रेरणा मिशन के माध्यम से परियोजना पोर्टल पर भेजनी होती है। सोमवार को नहटौर ब्लाक के गांव हकीमपुर नारायण के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस स्कूल में इंचार्ज शिक्षिका पूजा ठाकुर गैर हाजिर मिली। जिला समन्वय ने बताया कि संबंधित शिक्षिका ने मानव संपदा पर अवकाश नहीं ले रखा था। शिक्षिका ने अवकाश के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन से मैसेज कर अवकाश लिया था। शिक्षिका का रजिस्टर में भी अवकाश अंकित था। बाकी इस स्कूल में सभी शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद मिले। इसी गांव के जूनियर हाईस्कूल में स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। गांव मटौरा दर्घा के प्राइमरी में दो शिक्षामित्रों सहित चार शिक्षक मौजूद मिले। गांव लतीफुल्लापुर के प्राइमरी स्कूल में भी सभी चार शिक्षक शिक्षामित्र स्कूल में पाए गए। धामपुर ब्लाक के गांव सरकथल माधो के जुनियर और प्राइमरी स्कूलों में भी सभी में शिक्षक मौजूद रहे। जिला समन्वयक का कहना है कि राज्य परियोजना के आदेश पर उन्हें माह में कम से कम 20 स्कूलों का चेकिंग कर रिपोर्ट को पोर्टल पर ऑनलाइन करना है। अब तक जनवरी में करीब 14 स्कूलों का निरीक्षण किया जा चुका है।