फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Ayodhya, the police had arrested him while lathicharge.

Bijnor News: अयोध्या में पुलिस ने लाठियां बरसाते हुए कर लिया था गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
In Ayodhya, the police had arrested him while lathicharge.
पैजनिया। रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे...यह नारा राम सेवकों की जुबान पर था। रामधुन में डूबे कार सेवक साल 1990 में अयोध्या कूच कर गए थे। जिनमें पैजनिया के भी आधा दर्जन लोग शामिल रहे। जिन्हें विवादित ढांचा के पास ही पुलिस ने लाठियां बरसाकर गिरफ्तार कर लिया था। कई दिन जेल में रहना पड़ा।
विज्ञापन

पैजनिया निवासी 65 वर्षीय पुष्पराज त्यागी बताते है कि वर्तमान में श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पांडेय एवं विधायक इंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में ग्राम पैजनिया निवासी विनोद कुमार त्यागी, कल्याण सिंह एवं सरदार सेढ़ सिंह (जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है), बेगराज सिंह, रामपाल सिंह व सतीश त्यागी भी कारसेवा के लिए अयोध्या पहुंचे थे। पुष्पराज त्यागी बताते हैं कि जब पुलिस ने लाठी चार्ज किया तब वो बाबरी ढांचे से कुछ ही दूरी पर थे। उन्हें व उनके साथियों को पुलिस ने घेरकर लाठिया बरसाईं। कुछ देर बाद ही वहां गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी और चीख पुकार मच गई। उनकी पूरी टोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में बंद कर दिया। वे सात दिन अयोध्या में बनाई अस्थायी जेल में रहे। बाद में उन्हें बिजनौर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। मृतक विनोद कुमार के पुत्र नकुल, बेगराज सिंह, रामपाल सिंह एवम सतीश त्यागी का कहना है की वर्षो की तपस्या के बाद उनका सपना साकार होने जा रहा है। वो सब निमंत्रण के इंतजार में है। यदि निमंत्रण मिलेगा तो वो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या जरूर जाएंगे। यदि नहीं भी मिलेगा तो भी 22 जनवरी के बाद वे सब रामलला के दर्शन करने जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed