फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Aurangpur Jogipura, it is difficult to walk on the mud roads.

Bijnor News: औरंगपुर जोगीपुरा में कच्चे रास्तों पर कीचड़ से चलना दुश्वार

Fri, 03 Apr 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
In Aurangpur Jogipura, it is difficult to walk on the mud roads.
बास्टा क्षेत्र के गांव औरंगपुर जोगीपुरा में मेंन रास्ते कीचड़ और गंदा पानी फैला हुआ
बास्टा। ब्लॉक जलीलपुर की ग्राम पंचायत औरंगपुर जोगीपुरा में कच्चे रास्तों पर चलना दुश्वार हो गया है। बिना बरसात के ही रास्तों में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड विवरण में ग्राम प्रधान ने अपने घर के सामने रतिराम के घर से धर्म सिंह के घर तक करीब 85 हजार रुपये की लागत से केवल एक सड़क बनवाई है। अब तक करीब 18 लाख 68 हजार 640 रुपये गांव में खर्च किए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल के कमरों में टाइल्स कार्य पर करीब सात लाख दो हजार 300 रुपये निकले गए हैं। गांव में बने सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य के लिए करीब दो लाख 90 हजार रुपये खर्च किए गए लेकिन इसमें न पानी की व्यवस्था है, न ही बिजली की व्यवस्था है। पास में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। केयरटेकर के नाम से छह हजार रुपये महीने का भुगतान किया जा रहा है। एक वर्ष में दो बार पंचायत घर की पुताई कार्य के नाम पर करीब एक लाख 21 हजार 200 रुपये निकले गए हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर में कोई भी कार्य नहीं हुआ है। लाखों रुपये ग्राम पंचायत में मेंटीनेंस के नाम से निकाल गए हैं। शेखपुरी चौहड़ से बसंतपुर को जाने वाला मुख्य रास्ता कच्चा है। हर समय बरसात के मौसम की तरह गंदा पानी भरा रहता है। नाली भी बनी हुई नहीं है। रास्ते में ही कीचड़ फैल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी सोमवती देवी का कहना है कि उनकी याद में इस रास्ते का कभी निर्माण नहीं कराया गया। घरों में पानी भर जाता है। भगवती देवी व केला देवी का कहना है कई बार रास्ते की पैमाइश की जा चुकी है लेकिन निर्माण नहीं कराया गया। राजाराम का कहना है कि कई बार रास्ते का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन न नाली बनी और न ही सड़क का निर्माण किया गया। एडीओ पंचायत सुनील कुमार का कहना है कि विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed