फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In an encounter, the police caught an accused with the remains of a protected animal

Bijnor News: मुठभेड़ में पुलिस ने संरक्षित पशु के अवशेष के साथ एक आरोपी पकड़ा

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
In an encounter, the police caught an accused with the remains of a protected animal

विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में संरक्षित पशु के अवशेष ठिकाने लगाने जा रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तीन आरोपी भागने में सफल रहे।
शुक्रवार को पुलिस ने गांव खेड़की में संरक्षित पशु के मांस तथा उपकरण के साथ एक महिला को पकड़ा था। महिला ने बताया था कि गांव मसीत निवासी माजिद उर्फ भूरा व साजिद संरक्षित पशुओं को काटकर मांस उसे बेचने के लिए दे जाते हैं। जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया था।
विज्ञापन

नहटौर मार्ग स्थित मसीत चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक सैंट्रो कार को रोका। कार सवारों ने पुलिस पर फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गांव मसीत निवासी साजिद के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसके तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने साजिद के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस व चार खोखे, संरक्षित पशु के अवशेष, एक कार बरामद की है। भागे गए आरोपी गांव मसीत निवासी माजिद उर्फ भूरा, फैसल व गांव हातमपुर उर्फ शेखपुरा निवासी लईक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed