फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In a dispute between a couple, the police officer threatened the young man and took Rs 21,000 from him.

Bijnor News: दंपती के विवाद में दरोगा ने युवक को डरा-धमकाकर 21 हजार लिए

Wed, 23 Sep 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
In a dispute between a couple, the police officer threatened the young man and took Rs 21,000 from him.
बिजनौर। काशीपुर उत्तराखंड के युवक ने नगीना देहात थाने में तैनात एक दरोगा पर धमकी देकर 21 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शांतिभंग में चालान करने के बाद जमानत मिली, इसके बाद भी दरोगा ने फिर से अपने कक्ष में बुलाकर रकम ली।
विज्ञापन

काशीपुर जनपद के गांव मिस्सरवाला निवासी सुहैल अब्बास ने वाीडियो जारी कर आरोप लगाए हैं, इसके साथ ही शिकायती पत्र भी अधिकारियों को प्रेषित किए। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फेजी परवीन कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। 18 सितंबर पत्नी को लेने के लिए जोगीरम्पुरी स्थित दरगाह पहुंचा। जहां कहासुनी के बाद पत्नी ने नगीना देहात थाने में उसके खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे थाने बुलाया और दरोगा बादशाह खान ने गाली-गलौज करते हुए रातभर बैठाए रखा। अगले दिन चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया, जहां उसकी जमानत हो गई। आरोप है कि जमानत के बाद दो सिपाही उसे दोबारा थाने ले गए और दरोगा के कमरे में ले जाकर रुपये की मांग की गई। मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उसने आरोप लगाया कि उससे सात हजार रुपये नकद और 12 हजार रुपये ऑनलाइन अनस के क्यूआर कोड पर ट्रांसफर कराए। घर जाने के बाद भी दो हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए।
विज्ञापन


वर्जन::
मामले की जांच एएसपी देहात को सौंपी गई है। जांच में अगर आरोप सत्य पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ....केके बिश्नोई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed